क्षेत्रीय विकास मुद्दों को लेकर विधायक प्रतिनिधि से मिले ग्रामीण, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

मानापुर छतेरी स्थित आवास पर समाजसेवी सतीश तिवारी ने सौंपा मांग पत्र, सड़क-पानी व आवास की समस्याओं से कराया अवगत

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। क्षेत्रीय विकास कार्यों और ग्रामीण समस्याओं को लेकर गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने मानापुर छतेरी गांव पहुंचकर समाजसेवी सतीश तिवारी के निजी आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए समाधान की मांग की।

मुलाकात के दौरान समाजसेवी सतीश तिवारी ने विधायक प्रतिनिधि को गांव में व्याप्त पेयजल संकट, खराब सड़कों, स्ट्रीट लाइट की कमी तथा गरीब एवं असहाय लोगों के आवास जैसी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

समाजसेवी सतीश तिवारी ने विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल का भगवा गमछा पहनाकर एवं प्रभु श्रीरामचंद्र जी का चित्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर राजमन तिवारी, कन्हैया लाल तिवारी, बेचू तिवारी, राजेश तिवारी, अवधेश तिवारी, रामविलास पटेल, सत्यप्रकाश मिश्रा, किशोरी सेठ, लालबहादुर पटेल, आयुष तिवारी, अमित पटेल, अशोक पटेल, आदर्श यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भक्ति और सनातन संस्कृति के संदेश से गुंजायमान हुई दिल्ली की धरती

    श्री कालकाजी मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद भजन संध्या महोत्सव में संतों का भव्य सम्मान   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राजधानी दिल्ली में आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक…

    चोलापुर में युवाओं को मिला नेतृत्व और सामाजिक बदलाव का मंत्र

    ‘सम्पूर्ण क्रांति और युवा नेतृत्व’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को किया गया जागरूक   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोक चेतना समिति के तत्वावधान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भक्ति और सनातन संस्कृति के संदेश से गुंजायमान हुई दिल्ली की धरती

    भक्ति और सनातन संस्कृति के संदेश से गुंजायमान हुई दिल्ली की धरती

    क्षेत्रीय विकास मुद्दों को लेकर विधायक प्रतिनिधि से मिले ग्रामीण, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

    क्षेत्रीय विकास मुद्दों को लेकर विधायक प्रतिनिधि से मिले ग्रामीण, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

    चोलापुर में युवाओं को मिला नेतृत्व और सामाजिक बदलाव का मंत्र

    चोलापुर में युवाओं को मिला नेतृत्व और सामाजिक बदलाव का मंत्र

    मृदा संरक्षण और बेहतर उत्पादन के लिए हरी खाद अपनाएं किसान : विधायक त्रिभुवन राम

    मृदा संरक्षण और बेहतर उत्पादन के लिए हरी खाद अपनाएं किसान : विधायक त्रिभुवन राम

    दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

    दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

    सर्पदंश से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    सर्पदंश से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर