संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं

पिंडरा तहसील में 143 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील पिंडरा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई तथा लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 143 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 09 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ न्यायोचित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

संपूर्ण समाधान दिवस में फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी रामाश्रय मोदनवाल ने प्रार्थना पत्र देकर घर के सामने स्थित जर्जर एवं सड़े हुए पेड़ को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पेड़ के ऊपर से 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

वहीं ग्राम सभा कैथौली निवासी कैलाश नाथ त्यागी ने आराजी संख्या 496, जो खेलकूद एवं ग्राम सभा की भूमि है, उसकी सुरक्षा के लिए बाउंड्री निर्माण की अनुमति देने की मांग की।

इस अवसर पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार कुलवंत सिंह, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, न्यायिक तहसीलदार मनोज सिंह, एसीपी प्रतीक कुमार चौहान, बीडीओ पिंडरा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज; समय पर रेफर न करने, धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी…

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    समझौते के बाद भी डीवीआर, सीसीटीवी, इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण ले जाने का आरोप, गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा   रिपोर्ट विवेक राय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

    मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत