आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर आशा ट्रस्ट की सराहनीय पहल

अभ्यर्थियों और परिजनों के लिए निःशुल्क रात्रि विश्राम केंद्र की व्यवस्था

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वाराणसी पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार केवल वाराणसी जनपद में ही एक लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके साथ आने वाले परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आशा ट्रस्ट, भन्दहाँ कला परिसर द्वारा निःशुल्क रात्रि विश्राम केंद्र की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट प्रबंधन ने बताया कि 7 जून से 11 जून तक परिसर को अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों के लिए खोला जाएगा, जहां ठहरने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आशा ट्रस्ट की इस पहल को सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को इससे काफी राहत मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशीवासियों को मिलेगा निःशुल्क सोलर संयंत्र, महिलाओं को रोजगार से जोड़ रही हनुमत रिन्यूएबल्स

    पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम देने की घोषणा, सोलर दीदियों को मिला रोजगार एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS,…

    दरवाजे पर हो रहे विवाद को रोकना बहनों को पड़ा भारी

    बीच-बचाव करने पहुंचीं दो बहनों पर डंडे से हमला, आरोपी पर मुकदमा दर्ज   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के रैचंदपुर गांव में दो पक्षों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीवासियों को मिलेगा निःशुल्क सोलर संयंत्र, महिलाओं को रोजगार से जोड़ रही हनुमत रिन्यूएबल्स

    काशीवासियों को मिलेगा निःशुल्क सोलर संयंत्र, महिलाओं को रोजगार से जोड़ रही हनुमत रिन्यूएबल्स

    दरवाजे पर हो रहे विवाद को रोकना बहनों को पड़ा भारी

    दरवाजे पर हो रहे विवाद को रोकना बहनों को पड़ा भारी

    पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति पर मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा

    पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति पर मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा

    आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर आशा ट्रस्ट की सराहनीय पहल

    आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर आशा ट्रस्ट की सराहनीय पहल

    संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं

    संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं

    पूर्व सभासद परवीन बानों की वालिदा का इंतकाल, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

    पूर्व सभासद परवीन बानों की वालिदा का इंतकाल, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई