पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति पर मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा

लाभार्थियों को शीघ्र लाभ दिलाने और ऋण प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस सभागार, वाराणसी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की।

 

बैठक के दौरान यूपीनेडा के निदेशक रविंदर सिंह ने योजना की वर्तमान प्रगति, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। मंत्री ने वाराणसी जनपद में कार्यरत वेंडरों से योजना के संचालन एवं जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। वेंडरों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

मंत्री ए.के. शर्मा ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि प्री-कॉन्फिगर्ड मीटरों की स्थापना में तेजी लाई जाए तथा पूर्व में लगाए गए मीटरों का कॉन्फिगरेशन प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

उन्होंने बैंकों को निर्देश देते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए। पात्र आवेदकों से न्यूनतम आवश्यक दस्तावेज लेकर शीघ्र ऋण स्वीकृत किया जाए तथा बिना उचित कारण किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए।

 

बैठक में मंत्री ने यूपीनेडा द्वारा अप्रैल एवं मई माह में सौर ऊर्जा स्थापना के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय वेंडरों, उपभोक्ताओं, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए सभी को बधाई दी।

 

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश में प्रथम स्थान पर स्थापित करने के लिए सभी विभाग एवं संस्थाएं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा का लाभ मिल सके और प्रदेश स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

 

इस अवसर पर मंत्री द्वारा “सोलर दीदी” को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक में प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, नगर आयुक्त वाराणसी, यूपीनेडा के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष