दरवाजे पर हो रहे विवाद को रोकना बहनों को पड़ा भारी

बीच-बचाव करने पहुंचीं दो बहनों पर डंडे से हमला, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के रैचंदपुर गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचीं दो बहनों पर युवक द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रैचंदपुर निवासी ओमप्रकाश राजभर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात गांव के अजीत राजभर और पिंटू राजभर उनके घर के सामने किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा और मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बड़ी बेटी अंजली (21 वर्ष) और छोटी बेटी रोशनी (16 वर्ष) दोनों को दरवाजे पर विवाद करने से मना करने पहुंचीं।

आरोप है कि बात से नाराज होकर अजीत राजभर ने अपने हाथ में लिए गियर बंधे डंडे से अंजली के सिर पर हमला कर दिया। बहन को बचाने पहुंची रोशनी पर भी उसने वार कर दिया, जिससे दोनों बहनें घायल हो गईं। घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़ित पिता की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज; समय पर रेफर न करने, धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी…

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    समझौते के बाद भी डीवीआर, सीसीटीवी, इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण ले जाने का आरोप, गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा   रिपोर्ट विवेक राय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

    मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत