सीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में मचा हड़कंप

सोंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, खेतासराय (जौनपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का शुक्रवार सुबह नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे सीएमओ को देखकर स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

जानकारी के अनुसार, मुख्य चिकित्साधिकारी करीब साढ़े दस बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर और मूवमेंट रजिस्टर का निरीक्षण किया। इसके बाद औषधि भंडारण कक्ष, लैब तथा महिला वार्ड का जायजा लिया और प्रसव कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं।

सीएमओ ने ओपीडी में तैनात डॉ. फिरदौस से शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं, डॉ. विवेकानंद कुशवाहा से उपचाररत मरीजों और चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य कुमार यादव ने सीएमओ को डेंगू वार्ड, पेयजल व्यवस्था, टीबी यूनिट, बीपीएमयू यूनिट सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। विभागवार प्रस्तुत जानकारी का सीएमओ ने भौतिक सत्यापन भी किया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

करीब 11:30 बजे निरीक्षण समाप्त होने के बाद सीएमओ वहां से रवाना हुए, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान डॉ. साजिद, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी विप्लव यादव, शाहनवाज अहमद, अशोक यादव, सुल्तानी, गुलाब यादव, राहुल यादव, लिपिक दिवाकर सिंह, अखिलेश कुमार, अशोक कुशवाहा समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष