जीएसटी जागरूकता बैठक में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, लाभ के अनुसार टैक्स जमा करने पर जोर

जलालपुर बाजार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने रिटर्न, नोटिस और पोर्टल संबंधी दिक्कतें सुनीं

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर। जलालपुर बाजार स्थित अनन्या टैक्सेशन कार्यालय पर वाणिज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी जागरूकता एवं समस्या समाधान बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों को जीएसटी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी ढंग से समझाने के साथ लाभ के आधार पर सही टैक्स निर्धारण कर समय से कैश माध्यम से टैक्स जमा करने की जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न, टैक्स भुगतान, नोटिस तथा पोर्टल से संबंधित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मुख्य उपायुक्त अच्छे लाल एवं राज्य कर अधिकारी रोहित सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही समाधान कराया।

अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों को नियमानुसार समय पर रिटर्न दाखिल करना चाहिए, जिससे अनावश्यक नोटिस और दिक्कतों से बचा जा सके। साथ ही जीएसटी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा जीएसटी अधिकारियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन अधिवक्ता अखिलेश मौर्य ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता विशाल गुप्ता, अधिवक्ता अमित मौर्य, शनि मौर्य, व्यापारी रितेश गुप्ता, सूरज गुप्ता, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    सद्भावना पुल के पास हादसा, 20 वर्षीय शगुन मौर्य गंभीर रूप से घायल; समय पर उपचार से टली अनहोनी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में…

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी