राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी का किया गया सम्मान

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा, संगठन ने किया स्वागत-अभिनंदन

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। स्थानीय बाजार स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र, चोलापुर में रविवार को राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था समाज के विकास की आधारशिला है।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, अभय यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने सम्मान के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही बुनियादी शिक्षा को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने की अपील भी की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष