भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम के आवास पहुंचे कैबिनेट व राज्यमंत्री, जताई शोक संवेदना

परिवार को बंधाया ढांढस, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह गौतम की माता के निधन पर सोमवार की शाम प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए दुःख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही।

 

बताया गया कि भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम की माता का निधन बीते 2 जून को बीमारी के चलते हो गया था। निधन की सूचना मिलने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर, भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय समेत अन्य नेताओं ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

कार्यक्रम के दौरान पीपीसी प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, जिला प्रतिनिधि सुनील कुमार मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद, इंदुशेखर सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, योगेश सिंह, चिरंजीव दूबे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश