कैथी मारकण्डेय महादेव धाम में महिला श्रद्धालु की चेन स्नेचिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दर्शन-पूजन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से उड़ा ले गए डेढ़ लाख की सोने की चेन

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित प्रसिद्ध मारकण्डेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन के दौरान महिला श्रद्धालु के साथ चेन स्नेचिंग की बड़ी घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली एवं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

जानकारी के अनुसार लश्करपुर निवासी गुंजन गिरी पुत्री रमेश गिरी सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में कतार में खड़ी थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने उनके गले से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन काट ली और मौके से फरार हो गई। पीड़िता के अनुसार चोरी हुई चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

 

घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पीले रंग का स्टॉल ओढ़े एक संदिग्ध महिला दिखाई दे रही है, जो भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देती नजर आ रही है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय महिला चेन स्नेचिंग गिरोह लगातार भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि हर घटना के बाद केवल जांच का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

 

नियमित दर्शनार्थी सोनू सेठ ने कहा कि मंदिर परिसर के समीप कैथी चौकी होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थायी पुलिस ड्यूटी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

 

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पीड़िता से संपर्क कर तहरीर ली जाएगी तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश