कौलेश्वर ब्रम्ह बाबा मंदिर में चोरी से हड़कंप, घंटे और दानपात्र तोड़कर नकदी समेत सामान ले उड़े चोर

आस्था के केंद्र बने मंदिर को बनाया निशाना, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस जांच में जुटी

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा खुर्द गांव स्थित नादनदी के बीच स्थापित प्रसिद्ध कौलेश्वर ब्रम्ह बाबा मंदिर में रविवार की रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चोरों ने मंदिर परिसर में लगे पीतल के भारी घंटे, दानपात्र की नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर में लगे करीब दो कुंतल वजनी पीतल के घंटों को निकाल लिया। इसके साथ ही दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग पांच हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, मंदिर में रखे बर्तन, गैस चूल्हा, एक कुंतल गेहूं, चावल, आटा तथा राजगीर मिस्त्री के कार्य में प्रयुक्त सामान भी उठा ले गए।

 

सोमवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटे गायब देखकर हैरान रह गए। मंदिर परिसर में बिखरे सामान और टूटी दानपेटी देखकर लोगों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

गांव निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव नथुनी ने ग्रामीणों के साथ पुलिस को तहरीर सौंपते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

 

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है तथा घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा