शिवपुर विधानसभा की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विधायक पर लगाए उपेक्षा के आरोप, जल्द सड़क निर्माण की उठाई मांग

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की टूटी-फूटी एवं गड्ढायुक्त सड़कों की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

कांग्रेस पार्टी के शिवपुर विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि रिंग रोड से चांदपुर मुस्तफाबाद होते हुए रामपुर मोकलपुर जाने वाली सड़क, चंद्रा चौराहा से भगतुआ रोड को जोड़ने वाले मार्ग, पिसौर क्षेत्र, दानूपुर, उदयपुर, चांदमारी तथा दीनापुर क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। वहीं नवसृजित नगर निगम क्षेत्र में शामिल सड़कों की स्थिति भी अत्यंत खराब बनी हुई है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि क्षेत्र की सड़कों की बदहाली के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के प्रति जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई गंभीर पहल नहीं की जा रही है।

शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि क्षेत्र की जनता लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते विकास कार्य बाधित हो गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर क्षेत्र की जर्जर सड़कों का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत; अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग रिपोर्ट  विवेक राय  वाराणसी (रामनगर)। रामनगर स्थित शहीद पार्क पीएसी से…

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    महिलाओं के आकर्षक स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल बनेगा आकर्षण का केंद्र; शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। मारवाड़ी युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    अस्सी घाट पर नमामि गंगे का स्वच्छता अभियान, सफाई कर दिया जन-जागरूकता का संदेश

    अस्सी घाट पर नमामि गंगे का स्वच्छता अभियान, सफाई कर दिया जन-जागरूकता का संदेश