भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने आगे आए मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर

राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध ठंडा पेयजल, जनप्रतिनिधियों ने पहल की सराहना की

 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क वाटर कूलर उपलब्ध कराए। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।

 

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र कार्यालय से वाटर कूलरों का वितरण करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सामाजिक दायित्व के साथ-साथ जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाए जाने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

 

इस अभियान के अंतर्गत राम जानकी मंदिर शिवपुर, रामलीला मैदान चौकाघाट, सारंग चौराहा, आशापुर चौराहा, बड़ी बाजार स्थित सेंट्रल बैंक परिसर, शैलपुत्री तिराहा स्थित हनुमान मंदिर, पंचकोसी चौराहा तथा जलालीपुरा स्थित शंभो माता मंदिर सहित कई प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

 

कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने मंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में सार्वजनिक स्थलों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था लोगों के लिए काफी राहतकारी साबित होगी।

 

इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन राकेश सिंह अलगू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, कमलेश सोनकर, अजीत सिंह, विभिन्न वार्डों के पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा