वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, घुड़दौड़ और भंडारा बना आकर्षण का केंद्र

अड़गड़ नाथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी) चौबेपुर क्षेत्र के बहरामपुर गांव स्थित प्राचीन अड़गड़ नाथ मंदिर में आयोजित वार्षिक श्रृंगार महोत्सव मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, घुड़दौड़ प्रतियोगिता एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत अखंड रामायण पाठ से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

 

धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत गाजे-बाजे के साथ आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मिश्रपुरा के घोड़े ने प्रथम स्थान तथा पिपरी के घोड़े ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकिशुन यादव ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने का कार्य करते हैं।

 

देर शाम तक चले विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बहरामपुर, पलकहां, धौरहरा, उगापुर, गरथौली, श्रीकंठपुर, चौबेपुर, बहादुरपुर, अजांव सहित आसपास के अनेक गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

 

सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने अपने रंगारंग कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पलकधारी यादव, डॉ. जयशंकर सिंह यादव, राकेश यादव, रामनारायण यादव, रामसूरत यादव, विनोद चौबे, बलदाऊ यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, संजय पांडेय, पारस यादव, महेश सेठ, सत्यम चौबे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश