पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन की तैयारियों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुरक्षा प्रबंध, परीक्षा संचालन व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान सभी कर्मचारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षार्थी को पहचान पत्र, बायोमेट्रिक सत्यापन और गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए।

 

उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दस वर्षों में नकल अथवा परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने में संलिप्त रहे व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

इसके साथ ही खुफिया तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय रहते प्राप्त की जा सके। पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर सघन जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने, आसपास अनावश्यक भीड़ नियंत्रित रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग या किसी अन्य अवांछनीय गतिविधि की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा