पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

ट्रक की चपेट में आने से मौके पर गई दोनों की जान, बाइक चालक गंभीर घायल

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-जौनपुर हाईवे स्थित नागापुर गांव के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के कोदूपुर निवासी पृथ्वीनाथ सोनकर (64) अपनी पुत्री आंचल सोनकर (20) को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए जौनपुर जा रहे थे। बाइक को कटेसर, मुगलसराय निवासी दिनेश सोनकर चला रहा था।

 

बताया जाता है कि सुबह करीब छह बजे जैसे ही बाइक पिंडरा बाइपास के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पीछे बैठे पिता-पुत्री ट्रक के पहिये के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चालक दिनेश सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश