मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में की साफ-सफाई, महिलाओं को किया जागरूक

रिपोर्ट : विवेक राय 

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के कछवारोड़ चौकी अंतर्गत मानापुर छतेरी गांव स्थित प्राचीन मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान मानेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छ भारत मिशन अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और इसमें हर व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, समाजसेवी सतीश तिवारी, मंडल महामंत्री दीपक सिंह, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा अजय सिंह मुन्ना, मंडल उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, ऋषि सिंह, सुनील बिंद, अवधेश तिवारी, इशू तिवारी, डबलू पुजारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राधेश्याम तिवारी, प्रमोद गौंड, अनुज तिवारी, पत्रकार संदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत; अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग रिपोर्ट  विवेक राय  वाराणसी (रामनगर)। रामनगर स्थित शहीद पार्क पीएसी से…

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    महिलाओं के आकर्षक स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल बनेगा आकर्षण का केंद्र; शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। मारवाड़ी युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    अस्सी घाट पर नमामि गंगे का स्वच्छता अभियान, सफाई कर दिया जन-जागरूकता का संदेश

    अस्सी घाट पर नमामि गंगे का स्वच्छता अभियान, सफाई कर दिया जन-जागरूकता का संदेश