महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बोले— सरकार ने सुहेलदेव को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, सारनाथ (वाराणसी)। अखिल भारतीय राजभर संगठन के तत्वावधान में महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रथ, घोड़े, बैंडबाजा, ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ निकली शोभायात्रा आशापुर चौराहे से प्रारंभ होकर महाराजा सुहेलदेव पार्क पहुंची। वहां उपस्थित लोगों ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में डाक टिकट, ट्रेन और मेडिकल कॉलेज जैसी योजनाओं के माध्यम से राजभर समाज को सम्मानपूर्वक मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के योगदान को देशभर में नई पहचान मिली है।

डॉ. पांडेय ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव एक वीर सनातनी योद्धा थे, जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपनी प्रजा, संस्कृति और धर्म की रक्षा की। उन्होंने अपने शासनकाल में आदर्श राजा की भूमिका निभाते हुए समाजहित में अनेक कार्य किए।

सभा का संचालन विनोद राजभर ने किया। कार्यक्रम और शोभायात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दूबे, कौशलेंद्र सिंह पटेल, संतोष राजभर फौजी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं राजभर समाज के लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश