जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, परिवार में मचा कोहराम

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक जनरल स्टोर व्यवसायी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अवलेशपुर निवासी जितेंद्र कुमार पटेल (35 वर्ष) सनराइज स्कूल के पास स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान बंद कर रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक गोली उनकी पीठ में लगी, जबकि दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गई।

गंभीर हालत में किसी तरह घर पहुंचे जितेंद्र ने अपनी मां सुदामा देवी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनके भाई वीरेंद्र ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

व्यवसायी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी रिनू, पुत्र अतुल (11 वर्ष) और आयुष (9 वर्ष) सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।

घटना की सूचना पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच तथा स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ हमलावरों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश