युवा नेतृत्व प्रशिक्षण में गूंजा संविधान का संदेश, युवाओं ने बदलाव का लिया संकल्प

चिरईगांव मुस्तफाबाद में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और नशामुक्ति अभियान चलाने का लिया निर्णय

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोक चेतना समिति के सहयोग से चिरईगांव क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में युवा नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए नेतृत्व क्षमता, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण का मुख्य विषय “अपनी ताकत को पहचानो” और “हमारा संविधान” रहा।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता रवि कान्त भारती ने किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। जब युवा अपनी शक्ति, अधिकार और जिम्मेदारियों को समझते हैं, तभी वे सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और भाईचारे के मूल्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का आधार है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाना युवाओं की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में युवा नेतृत्वकर्ता रूबी, आदित्य, चंद्रशेखर, शुभम और नितिन ने भी अपने विचार रखे। युवाओं ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने गांव और समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए सामूहिक समाधान की रणनीति तैयार की। युवाओं ने नशामुक्ति अभियान, सामाजिक समानता और पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी युवाओं ने संविधान के मूल्यों को समाज तक पहुंचाने और जागरूक, सशक्त एवं जिम्मेदार समाज निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता साधना, युवा संगठन से निशा, रोहित, कुसुम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी