युवा नेतृत्व प्रशिक्षण में युवाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

संविधान, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर हुआ मंथन, युवाओं ने लिया जागरूक समाज निर्माण का संकल्प

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोक चेतना समिति एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बरियासनपुर गांव में युवा नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नेतृत्व विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

प्रशिक्षण का मुख्य विषय “अपनी ताकत को पहचानो… हमारा संविधान” रखा गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को उनकी व्यक्तिगत क्षमताओं, नेतृत्व कौशल और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही भारतीय संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन रवि कान्त भारती और संतोष ने किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास और जागरूकता ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। युवाओं को अपनी क्षमता पहचानते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रशिक्षण में युवा संगठन के आदित्य गौतम, अंश कुमार गौतम, अमर सिंह, सुमित कुमार और साक्षी कुमारी सहित कई युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी युवाओं ने संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने, सामाजिक विकास में सहयोग देने और जागरूक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग