प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला स्वच्छता अभियान

मंदिरों में दर्शन-पूजन, पौधरोपण और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित

 

 रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को चौबेपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान, दर्शन-पूजन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न मंदिर परिसरों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद भगवान शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। वहीं छितमपुर स्थित मां नेपाली भगवती धाम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में भाजपा नेता पवन चौबे के नेतृत्व में पर्वतपुर ग्रामसभा स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

भाजपा नेता पवन चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास को समर्पित रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

कार्यक्रम में रामप्रकाश सिंह वीरू, कपिल नारायण पांडेय, लक्ष्मण सिंह (मंडल अध्यक्ष चौबेपुर), अजय मिश्रा (मंडल अध्यक्ष हरहुआ), अंजनी नंदन पांडेय, रामसूरत यादव (प्रधान), मनीष प्रधान, अनिल सिंह (प्रधान), खरपत्तू यादव (प्रधान), रामनरेश यादव (प्रधान), विनोद सिंह, जयप्रकाश सिंह, मोहन बाबू, पप्पू भास्कर, राणा चौहान, शैलेन्द्र पटेल (मंडल अध्यक्ष आयर), विजय राजभर, बुझारत राजभर, हीरू सिंह, धनंजय यादव, राजेश प्रधान, परमानंद गिरि (ग्राम प्रधान बीकापुर), मोनू शुक्ला, सहदेव तिवारी, मुन्ना सिंह, आदित्य दुबे, विनोद गुप्ता, राकेश दुबे, मुन्ना यादव, शमशेर आलम, सादिक आलम, सुनसुन बनवासी, वीरू राम, लक्ष्मण राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ::

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    युवा नेतृत्व प्रशिक्षण में युवाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

    संविधान, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर हुआ मंथन, युवाओं ने लिया जागरूक समाज निर्माण का संकल्प   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोक चेतना समिति एवं युवा संगठन…

    युवा नेतृत्व प्रशिक्षण में गूंजा संविधान का संदेश, युवाओं ने बदलाव का लिया संकल्प

    चिरईगांव मुस्तफाबाद में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और नशामुक्ति अभियान चलाने का लिया निर्णय   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोक चेतना समिति के सहयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला स्वच्छता अभियान

    प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला स्वच्छता अभियान

    पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, नेहरू का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

    पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, नेहरू का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

    मल्हनी में राजभर की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 की जंग हुई दिलचस्प

    मल्हनी में राजभर की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 की जंग हुई दिलचस्प

    बदलापुर निरीक्षण भवन में सांसद ने लगाई चौपाल, सुनी जनसमस्याएं

    बदलापुर निरीक्षण भवन में सांसद ने लगाई चौपाल, सुनी जनसमस्याएं

    चक्रवाती तूफान में पेड़ गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    चक्रवाती तूफान में पेड़ गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    Animal App पर फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    Animal App पर फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़