मामूली विवाद में चली गोली, 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल

गर्भवती महिला समेत कई लोगों से मारपीट, फायरिंग के बाद गांव में मचा हड़कंप

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठाखुर्द गांव में गुरुवार की सुबह मामूली विवाद ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मिट्टी ढोने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। पिस्टल से चली गोली लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गर्भवती महिला समेत कई लोग मारपीट में चोटिल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8 बजे रितेश गुप्ता अपने छोटे भाई के साथ मिट्टी ढोने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में रितेश के छोटे भाई के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव में पहुंची एक गर्भवती महिला भी घायल हो गई। उसका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

इसी दौरान मामला और उग्र हो गया। घायल पक्ष की बहू संजू गुप्ता के अनुसार जब उनके पति दिलीप गुप्ता और ससुर लल्लू गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी आरोपी अरुण पांडे पिस्टल लेकर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली लल्लू गुप्ता को जा लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजन आनन-फानन में घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र यादव एवं शिव प्रकाश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दो खोखा कारतूस बरामद किए, जिन्हें कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार दिलीप गुप्ता की तहरीर पर गांव के अनिरुद्ध पांडे, अरुण पांडे और आयुष पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीनों ने मारपीट के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडिशनल सीपी लिपि नाग्याच एवं एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने भी घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ की।

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। :::

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    पिंडरा में कामकाजी महिलाओं के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां, मिशन शक्ति और महिला पुलिस बल को बताया सुरक्षा का मजबूत आधार     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    जमीनी विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    रुस्तमपुर के मिश्रा मोहल्ले में घटना से मचा हड़कंप, परिजनों ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    जमीनी विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    जमीनी विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    उमंगोत्सव में जीवंत हुई सावन-भादो की लोक-सांस्कृतिक विरासत

    उमंगोत्सव में जीवंत हुई सावन-भादो की लोक-सांस्कृतिक विरासत

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी