श्रावण मेले की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कालेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा, यातायात व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सकलडीहा (चंदौली)। आगामी श्रावण मास मेले की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को स्वयंभू कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विशेष सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। रेलवे ट्रैक और भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि भीड़ के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना न हो। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए और कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    वरुणा जोन के थानों में कार्यक्रम आयोजित, पारिवारिक विवाद सुलझाने वाली महिलाओं को किया प्रोत्साहित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वरुणा जोन…

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    रामनगर पुलिस की पहल लाई रंग, काउंसलिंग से दूर हुए पारिवारिक विवाद; दंपतियों को आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बनाए रखने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट: विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार