धीरज शुक्ला हत्याकांड: पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए अमित सिंह प्रिंस, एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

मछली पकड़ने के विवाद में हुई हत्या के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सरकारी सहायता की उठी मांग

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही/सुरियावां। सुरियावां क्षेत्र में चर्चित धीरज शुक्ला हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। मछली पकड़ने के विवाद में हुई हत्या के बाद परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

 

इसी बीच समाजसेवी अमित सिंह प्रिंस ने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में किसी जरूरतमंद परिवार का साथ देना समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। लोगों का मानना है कि ऐसे समय में आर्थिक सहयोग और सामाजिक समर्थन पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

 

क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा मामले में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सौंदर्यीकरण पर जोर, संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग     चहनिया। मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक…

    रामगढ़ में 153 वर्ष पुरानी रामलीला का शुभारंभ, राम जन्मोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल

    मुख्य अतिथि प्रो. संत त्रिपाठी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 दिनों तक होगा प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चहनिया (चंदौली)। क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर