जनसुनवाई में महिला से अभद्रता पर गिरी गाज, महिला दरोगा निलंबित

चौबेपुर थाने में शिकायतकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस उपायुक्त (वरुणा) की कार्रवाई, विभागीय जांच जारी

वाराणसी। चौबेपुर थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार और थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला उपनिरीक्षक कुमारी रौशनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को चौबेपुर थाने में जनसुनवाई के दौरान एक महिला आगंतुक के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने और थप्पड़ मारने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) ने महिला उपनिरीक्षक कुमारी रौशनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की विभागीय जांच अभी जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है। इस प्रकार की अनुशासनहीनता एवं अभद्र आचरण को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी