NEET UG 2026 में शशांक सिंह की शानदार सफलता, MBBS के लिए उत्कृष्ट रैंक हासिल

श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र ने AIR 23,919 और General-EWS में 2,837वीं रैंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

रिपोर्ट विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर के पूर्व छात्र शशांक सिंह (ग्राम–तेवर, चोलापुर) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 23,919 तथा General-EWS श्रेणी में 2,837वीं रैंक हासिल कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शशांक सिंह ने वर्ष 2024 में विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वर्ष 2025 की नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने बीएएमएस (BAMS) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया और वर्तमान में बरेली में अध्ययनरत हैं। अध्ययन के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य एमबीबीएस में प्रवेश पाने के लिए निरंतर तैयारी जारी रखी और इस वर्ष दोबारा परीक्षा देकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि शशांक की यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प तथा शिक्षकों और अभिभावकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने शशांक सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि शशांक हमारे विद्यालय के सातवें छात्र हैं, जिन्होंने एमबीबीएस की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।

विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने शशांक सिंह की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज का नाम रोशन करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी; थानाध्यक्ष बोले—किसी पक्ष से नहीं मिली तहरीर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    जिला स्तरीय पोल खेल में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय ने माफ किया पूरा शिक्षण शुल्क, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक