NEET 2026 में कृष्ण मोहन यादव का शानदार प्रदर्शन, शिक्षक परिवार के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान

ऑल इंडिया रैंक 9000 और ओबीसी वर्ग में 4000वीं रैंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान, गांव में खुशी की लहर

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम तब और खास हो जाता है जब सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन जाए। हरहुआ क्षेत्र के अभिलाखपुर (ग्रामसभा काजीहद) निवासी कृष्ण मोहन यादव ने NEET-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9000 तथा ओबीसी श्रेणी में 4000वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।

 

वर्तमान में कृष्ण मोहन वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित होलापुर में परिवार के साथ रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

कृष्ण मोहन के पिता दिनेश कुमार यादव वाराणसी में प्रवक्ता (शिक्षक) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके दादा कृपा शंकर यादव सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। तीन भाइयों में कृष्ण मोहन मझले हैं। बड़े भाई रोहित यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं, जबकि छोटे भाई प्रतीक यादव आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं।

 

पिता दिनेश कुमार यादव ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने वाराणसी में अपना आवास बनाया और परिवार सहित वहीं रहने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि यदि बच्चों में मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

 

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कृष्ण मोहन यादव ने अपने पिता, दादा, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।

 

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृपा शंकर यादव ने बताया कि कृष्ण मोहन उनके गांव से एमबीबीएस में चयनित होने वाले पहले छात्र हैं। उनकी इस सफलता ने पूरे गांव को गौरवान्वित किया है और क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प