स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 45 यूनिट रक्तदान से बचेंगी कई जिंदगियां

‘ट्राई एस क्लासेज’ व ‘अभ्युदय सेवा समिति’ के संयुक्त आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, आयुष मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सराहना

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को समर्पित ‘ट्राई एस क्लासेज’ एवं ‘अभ्युदय सेवा समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय अनंत दुबे की पुण्य स्मृति में 32वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 45 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का आयोजन ‘ट्राई एस क्लासेज’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह के नेतृत्व एवं प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजन समाज में मानवता व सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर को सफल बनाने में दिलीप दुबे, अनूप दुबे, धर्मेंद्र सिंह, सिंटू पांडेय, संतोष सिंह, अनुपम, आशीष सिंह, अमिताभ दुबे, अनूप सिंह (एडवोकेट), विपिन पांडेय, आशीष सिंह बादल तथा शशि भूषण सिंह सहित अनेक सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रक्त संग्रहण का कार्य स्वामी हरसेवानंद ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प