श्रावण मेले की तैयारियों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

कैथी डाक बंगले में समीक्षा बैठक के बाद मार्कण्डेय महादेव धाम व गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा, सफाई और सुविधाओं पर विशेष जोर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी श्रावण मेले में लाखों कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। रविवार को कैथी स्थित डाक बंगले में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान मार्कण्डेय महादेव गिरी समाज के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाओं का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए पूछा कि ऐसी घटनाओं की जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई। उन्होंने तत्काल घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने तथा आवश्यक बचाव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि श्रावण मेले के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि मार्कण्डेय महादेव धाम से गंगा घाट तक अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही शौचालय, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था को भी समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

 

समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं डीसीपी प्रमोद कुमार ने मार्कण्डेय महादेव धाम तथा गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने भगवान मार्कण्डेय महादेव का विधिवत दर्शन-पूजन एवं रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

 

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर, तहसीलदार, डीपीआरओ, एसीपी विनय द्विवेदी, नायब तहसीलदार, बीडीओ चोलापुर, विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जेई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। गिरी समाज की ओर से अध्यक्ष बजरंगी गिरी, संतोष गिरी, लालू गिरी, मुन्ना गिरी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य भी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प