जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट और फायरिंग से दो घायल

हरहुआ के लोढ़ान क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर दो भाइयों के पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने शुरू की जांच

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

हरहुआ (वाराणसी)। शिवपुर थाना क्षेत्र की चांदमारी पुलिस चौकी अंतर्गत रिंग रोड के समीप स्थित लोढ़ान क्षेत्र में रविवार सुबह पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फायरिंग की भी घटना सामने आई, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, अतुल उपाध्याय और अजीत उपाध्याय आपस में भाई हैं। दोनों के बीच लगभग 15 बिस्वा पुश्तैनी भूमि को लेकर वर्ष 2019 से स्वामित्व एवं कब्जे का विवाद चल रहा है। बताया गया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अतुल उपाध्याय अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के अजीत उपाध्याय मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध करने लगे।

 

सूचना मिलने पर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से दो राउंड फायरिंग किए जाने की भी सूचना है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना में अतुल उपाध्याय के पुत्र रविकांत उपाध्याय के हाथ में गोली लगने की बात सामने आई है। उन्हें उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे पक्ष के अभिजीत उपाध्याय के सिर में चोट आई है, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में कराया जा रहा है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्ष पेशे से अधिवक्ता हैं और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

 

थाना प्रभारी शिवपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि घटना स्थल से दो खोखे (कारतूस) बरामद किए गए हैं। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा फायरिंग की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प