स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

शिक्षक हितों की मजबूत आवाज बनने का दावा, विभिन्न संगठनों की बैठक में समर्थन का संकल्प

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। आगामी स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को सारनाथ स्थित हवेलिया चौराहे के समीप न्यू सारनाथ गैलरी लॉन में भारतीय जन जागरण समिति एवं राष्ट्रीय सनातन संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों, अधिवक्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

बैठक में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. बेनी माधव को आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक समाज की समस्याओं और स्नातक मतदाताओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए एक ईमानदार, अनुभवी और शिक्षाविद् व्यक्तित्व की आवश्यकता है। इस दृष्टि से डॉ. बेनी माधव को उपयुक्त उम्मीदवार बताया गया।

 

वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि डॉ. बेनी माधव चुनाव मैदान में उतरते हैं तो वे शिक्षकों, स्नातकों और समाज के विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा उनके अधिकारों और हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे।

 

बैठक में राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला मुख्य सचिव घनश्याम पाण्डेय, जिला संगठन सचिव अजय विश्वकर्मा, आलोक यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन भारतीय जन जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने किया। बैठक के अंत में उपस्थित शिक्षकों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने एकमत होकर डॉ. बेनी माधव के समर्थन का संकल्प व्यक्त किया और आगामी चुनाव में उन्हें मजबूत प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प