सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

‘धरती की खुशहाली है हरियाली’ अभियान के तहत पौधों का वितरण, कजरी गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता ने बांधा समां

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। महिला भूमिहार समाज की ओर से कैंटोनमेंट स्थित होटल अमाया में सावन एवं तीज महोत्सव “आया सावन झूम के” का भव्य आयोजन उल्लास, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की लोक परंपराओं का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. उषा किरण राय, राज किरण राय, आशा राय एवं शकुंतला राय ने सहभागिता की। इसके बाद गणेश वंदना, पारंपरिक कजरी गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल एवं विविध कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को सावनमय बना दिया।

 

आयोजन की संयोजक नीलू राय, अनीता राय, सरिता राय, बबिता सिंह एवं अंकिता सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

महिला भूमिहार समाज की अध्यक्षा डॉ. राजलक्ष्मी राय ने कहा कि समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान, आत्मविश्वास और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।

 

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को विशेष महत्व देते हुए अतिथियों एवं प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप पौधे वितरित किए गए। सभी ने “धरती की खुशहाली है हरियाली” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में डॉ. राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, डॉ. मंजुला चौधरी, डॉ. विजेता राय, सोनी राय, प्रतिमा राय, किरण सिंह, चंद्रकला राय, वंदना सिंह, किरण राय, रितु राय, सरोज सिंह, प्राची राय, सुमन सिंह, कुसुम सिंह, बीना सिंह, आशा राय, सविता, खुशबू, सरिता, उमा जी सहित महिला भूमिहार समाज की अनेक सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक गरिमा, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन उपस्थित सभी लोगों के लिए यादगार बन गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प