मुमुक्षु भवन में मियावाकी वन की पहल, 401 पौधों से हरियाली का नया अध्याय

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला विस्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और शहरी हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुमुक्षु भवन परिसर में ‘सृजन’ संस्था के तत्वावधान में आधुनिक मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में 100 वर्गमीटर क्षेत्र में 30 प्रजातियों के कुल 401 पौधे रोपे गए, जिससे भविष्य में एक लघु प्राकृतिक वन विकसित होगा।

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए वृक्ष वंदन के बाद आंवले का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर विधायक ने सृजन संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं मुमुक्षु भवन के सचिव काबरा जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं संस्था की ओर से विधायक को सावनी पुष्पयुक्त पौधा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया।

 

मियावाकी तकनीक के तहत तैयार किए जा रहे इस विशेष वन में पौधों को चार अलग-अलग स्तरों पर रोपित किया गया है, जिससे कम स्थान में अधिक घनत्व वाली हरियाली विकसित हो सके। यह वन भविष्य में वायु शुद्धिकरण, जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

विशेषज्ञों के अनुसार यह सघन वन यज्ञशाला में होने वाले अनुष्ठानों से निकलने वाले धुएं को प्राकृतिक रूप से अवशोषित कर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होगा। साथ ही घने वृक्षों की बहुस्तरीय संरचना बाहरी शोर को कम कर ध्यान एवं साधना के लिए शांत वातावरण तैयार करेगी। यह हरित क्षेत्र गर्मियों में तापमान को 2 से 3 डिग्री तक कम रखने, मिट्टी में नमी बनाए रखने तथा भूजल स्तर बढ़ाने में भी सहायक होगा। फलदार वृक्षों के कारण पक्षियों और तितलियों की संख्या बढ़ने से परिसर की जैव विविधता भी समृद्ध होगी।

 

मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि वाराणसी में तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण पौधारोपण के लिए भूमि की उपलब्धता लगातार कम हो रही है। ऐसे समय में मुमुक्षु भवन जैसे सीमित क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन वन विकसित करने की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सृजन संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का यह प्रयास आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और काशी सहित अन्य शहरों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

 

वृक्षारोपण अभियान में संस्था के उपाध्यक्ष मदन राम चौरसिया, मुमुक्षु भवन के सचिव काबरा जी, आश्रम प्रबंधक मनीष पांडेय, हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन के संयोजक मनोज कुमार, अमरचंद, अर्चना अग्रवाल, श्रीकांत पांडेय, श्रवण माली सहित बड़ी संख्या में साधु-संतों, त्रिदंडी स्वामियों, संस्कृत विद्यालय के आचार्यों, छात्रों और काशीवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    शिक्षण के अनूठे प्रयोग, 34 नए अंग्रेजी माध्यम के दाखिले और 90 फीसदी से अधिक उपस्थिति ने बढ़ाया अभिभावकों का भरोसा     विवेक राय वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर क्षेत्र का…

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण