मिर्जामुराद में शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विंध्याचल दर्शन के दौरान सपा नेताओं ने किया अभिनंदन, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

रिपोर्ट विवेक राय 

मिर्जामुराद (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सोमवार दोपहर मिर्जामुराद क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वाराणसी से विंध्याचल दर्शन के लिए रवाना हुए शिवपाल सिंह यादव का अभिनंदन सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव अमन यादव ‘अन्नू भैया’ के नेतृत्व में किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचकर समाजवादी सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।

इस अवसर पर अमन यादव ‘अन्नू भैया’ ने शिवपाल सिंह यादव को स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद शिवपाल सिंह यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विंध्याचल के लिए रवाना हो गए।

कार्यक्रम में सपा नेता उमाशंकर पाल, रामसेवक यादव, जनार्दन पटेल, सत्यम विश्वकर्मा, उमा पटेल, मनोज, रामसहाय यादव, गोविंद बनवासी, विकास शर्मा, भैयालाल यादव, रवि गुप्ता, मनोज यादव, आशीष पटेल, सिनोद राजभर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत समारोह पूरे उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के माहौल में संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने मृतक जयप्रकाश विश्वकर्मा के परिजनों को सौंपी आर्थिक सहायता, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। पिंडरा बाजार में अमूल डेयरी…

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    विशेषज्ञों ने निवेशकों को बताईं परियोजना की संभावनाएं, शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों को मिले विशेष ऑफर और आकर्षक उपहार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। गुजरात की महत्वाकांक्षी धोलेरा स्मार्ट सिटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन