विशेषज्ञों ने निवेशकों को बताईं परियोजना की संभावनाएं, शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों को मिले विशेष ऑफर और आकर्षक उपहार
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी। गुजरात की महत्वाकांक्षी धोलेरा स्मार्ट सिटी परियोजना में निवेश की संभावनाओं को लेकर वाराणसी के महमूरगंज स्थित एक होटल में शमांता बिल्डर्स एवं शगुन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निवेश जागरूकता सेमिनार एवं गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के निवेशकों, उद्यमियों और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने धोलेरा स्मार्ट सिटी की विकास योजनाओं, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक एवं आवासीय विस्तार, व्यावसायिक अवसरों तथा निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए और परियोजना में गहरी रुचि दिखाई।
आयोजकों ने बताया कि धोलेरा स्मार्ट सिटी देश की प्रमुख ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में से एक है, जहां उद्योग, आवास, व्यापार, सामुदायिक सुविधाएं, आधुनिक सड़क नेटवर्क, पर्यटन, मनोरंजन एवं खेल सुविधाओं का योजनाबद्ध विकास किया जा रहा है। उन्होंने इसे दीर्घकालिक निवेश के लिए एक संभावनाशील परियोजना बताया।
कार्यक्रम के दौरान शमांता बिल्डर्स ने वाराणसी में अपनी पहली शाखा का शुभारंभ किया। कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक भवदीप सिंह चुडासमा ने कहा कि कंपनी पारदर्शिता, विश्वसनीयता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से निवेशकों का भरोसा मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ज्योतिभूषण शुक्ला एवं रूपेश श्रीवास्तव को वाराणसी शाखा का दायित्व सौंपा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीकांत मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अमित पाण्डेय एवं वीरेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंदौर की मोनिका शर्मा ने किया और निवेशकों को परियोजना की विशेषताओं एवं संभावित लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
शाखा शुभारंभ के अवसर पर प्लॉट बुक कराने वाले ग्राहकों को विशेष कूपन प्रदान किए गए। साथ ही लकी ड्रॉ के माध्यम से कई भाग्यशाली ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दिए गए। आयोजकों ने बताया कि यह विशेष ऑफर सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है, जिसका इच्छुक निवेशक लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर वाराणसी शाखा के धीरज जायसवाल, कामिनी मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी निवेश जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।





