दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने मृतक जयप्रकाश विश्वकर्मा के परिजनों को सौंपी आर्थिक सहायता, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। पिंडरा बाजार में अमूल डेयरी की बोलेरो की टक्कर से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले जयप्रकाश विश्वकर्मा के परिवार से रविवार को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का चेक प्रदान करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि परिवार के मुखिया का असमय निधन केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में समाज और सामाजिक संगठनों का दायित्व है कि वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहें और हरसंभव सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि लोकजन सोशलिस्ट पार्टी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। पार्टी भविष्य में भी जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत जयप्रकाश विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    विशेषज्ञों ने निवेशकों को बताईं परियोजना की संभावनाएं, शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों को मिले विशेष ऑफर और आकर्षक उपहार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। गुजरात की महत्वाकांक्षी धोलेरा स्मार्ट सिटी…

    मिर्जामुराद में शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    विंध्याचल दर्शन के दौरान सपा नेताओं ने किया अभिनंदन, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  मिर्जामुराद (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन