बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चौबेपुर बाजार में जर्जर सड़क पर जलभराव से आवागमन प्रभावित, वर्षों से लंबित भूमि विवाद और विभागीय उदासीनता पर उठे सवाल

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। बाबतपुर एयरपोर्ट को चौबेपुर बाजार से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली छात्रों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और बारिश के बाद हुए जलभराव से आवागमन बाधित हो रहा है। आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार चौबेपुर चौराहे से लगभग 200 मीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बताया जाता है कि वर्ष 2016 से इस मार्ग से जुड़ा भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि, इस विवाद का सबसे अधिक खामियाजा आम जनता, स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग भूमि विवाद का हवाला देकर सड़क निर्माण कराने में असमर्थता जता रहा है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीती रात हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क पर ईंट-पत्थर और मलबा डाल दिया गया, जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई। इसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, राहगीरों, व्यापारियों और मालवाहक वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि सड़क का मामला न्यायालय में लंबित है, तो फिर सड़क पर मलबा डालने की अनुमति किसने दी। लोगों का सवाल है कि यदि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, तो किसी भी पक्ष द्वारा सड़क पर अवरोध खड़ा करना कानून-व्यवस्था और जनसुविधा दोनों के लिए गंभीर विषय है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की निष्क्रियता समझ से परे है।

 

स्थानीय नागरिकों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि न्यायालय में लंबित मामले का शीघ्र समाधान निकालते हुए सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम जनता और स्कूली बच्चों को रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार बेहतर सड़क व्यवस्था का दावा करती है, लेकिन बाबतपुर एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाल स्थिति उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भेलूपुर में 65.300 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

    खोजवा के सरायनंदन में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने 18 अक्टूबर…

    एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने तेज किया जनसंपर्क

    दानगंज और पुआरी खुर्द के शिक्षण संस्थानों में की बैठक, स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से एकजुट होकर मतदान करने की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। स्नातक एवं शिक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भेलूपुर में 65.300 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

    भेलूपुर में 65.300 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने तेज किया जनसंपर्क

    एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने तेज किया जनसंपर्क

    अष्टमी पर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा चौबेपुर, पंडालों और मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    अष्टमी पर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा चौबेपुर, पंडालों और मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    कन्या पूजन तभी सार्थक, जब हर बेटी को मिले सम्मान और सुरक्षा: सुनीता सोनी

    कन्या पूजन तभी सार्थक, जब हर बेटी को मिले सम्मान और सुरक्षा: सुनीता सोनी

    एचजी स्कूल में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, बच्चों की रामलीला ने मोहा मन

    एचजी स्कूल में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, बच्चों की रामलीला ने मोहा मन