शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर चौबेपुर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में चौबेपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के पानापुर निवासी रोशन कुमार यादव के विरुद्ध गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर निवासी युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इनकार कर दिया।

शिकायत के आधार पर चौबेपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 89, 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर विधिक प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच नियमानुसार की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    पहली बार संस्कृत भाषा में हुआ विधान, अष्टाह्निक पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। दिगम्बर जैन समाज सारनाथ के तत्वावधान में 1008 भगवान श्री श्रेयांसनाथ…

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    मंदिर परिसर में अज्ञात असामाजिक तत्वों की करतूत, सूचना पर पुलिस और राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारी पहुंचे मौके पर   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

    बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी