सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

मंदिर परिसर में अज्ञात असामाजिक तत्वों की करतूत, सूचना पर पुलिस और राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारी पहुंचे मौके पर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सातवाँ ग्राम स्थित दैत्रा वीर बाबा मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई। मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर मंदिर की सीढ़ियों पर फेंक दिया। सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने जब टूटी हुई मूर्ति देखी तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन को तत्काल जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडे एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, बनारस मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, मंडल प्रभारी प्रदीप पांडे, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह, जिला सचिव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और स्थानीय ग्राम प्रधान विजयी सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ अरविंद श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, आकाश प्रजापति, प्रकाश पांडे, लल्लू राय, आकाश भारद्वाज सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    शिक्षण के अनूठे प्रयोग, 34 नए अंग्रेजी माध्यम के दाखिले और 90 फीसदी से अधिक उपस्थिति ने बढ़ाया अभिभावकों का भरोसा     विवेक राय वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर क्षेत्र का…

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण