मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

करीब 200 मीटर तक घिसटता रहा कर्मचारी, चालक कंटेनर छोड़कर फरार; अधूरे फुट ओवर ब्रिज पर उठे सवाल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय हाईवे चौराहे पर मंगलवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रयागराज से कोलकाता की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रहे कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ता रहा, जिससे घायल कर्मचारी करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। इसके बाद चालक कंटेनर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मृतक की पहचान रोहनिया के अखरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत छितौनी कोट गांव निवासी नंदलाल राजभर उर्फ संजय (35) के रूप में हुई। वह लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में बेलदार पद पर कार्यरत थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के बाद कंटेनर सड़क पर खड़ा रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर क्रेन की सहायता से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। फरार चालक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी जांच कर रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मोहनसराय चौराहे पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पुल का निर्माण समय पर पूरा हो गया होता तो पैदल राहगीरों को व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने का जोखिम नहीं उठाना पड़ता और ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता था।

ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, चौराहे पर प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू करने तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    शिक्षण के अनूठे प्रयोग, 34 नए अंग्रेजी माध्यम के दाखिले और 90 फीसदी से अधिक उपस्थिति ने बढ़ाया अभिभावकों का भरोसा     विवेक राय वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर क्षेत्र का…

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण