पीएम आवास योजना की समीक्षा में डीएम सख्त, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

पीएम स्वनिधि व मलिन बस्ती विकास योजना की भी हुई समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरा करने पर दिया जोर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0, पीएम स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

समीक्षा में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत नगर पंचायत कचगांव और नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर से प्राप्त 6686 आवेदनों में 2992 की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 3694 आवेदन अभी लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को तत्काल जांच पूरी कर रिपोर्ट डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान तृतीय ऋण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता और समयसीमा में पूरा करने तथा उनकी प्रगति के फोटोग्राफ समीक्षा बैठकों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा, संबंधित अभियंता, सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष