खेतों में झटका मशीन लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम ने दिए अभियान चलाने के निर्देश

राजस्व, बिजली, कृषि व पुलिस की संयुक्त टीम करेगी जांच, किसानों से अवैध करंट मशीनें तत्काल हटाने की अपील

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

जौनपुर। खेतों की सुरक्षा के नाम पर लगाए जा रहे अवैध झटका (करंट) मशीनों से हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने किसानों से खेतों में लगी झटका मशीनें तुरंत हटाने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने बताया कि करंटयुक्त तारों और झटका मशीनों की वजह से छुट्टा पशुओं, पक्षियों के साथ राहगीरों के भी हादसे का शिकार होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए राजस्व, बिजली, कृषि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर विशेष अभियान शुरू किया गया है।

यह टीम गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण करेगी। जहां भी अवैध झटका मशीनें मिलेंगी, उन्हें तत्काल हटवाने के साथ संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि फसलों की सुरक्षा के लिए खतरनाक और अवैध तरीकों का प्रयोग न करें तथा जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैधानिक एवं सुरक्षित उपाय अपनाएं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष