कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन में एसएसपी, सिकरारा थाने का किया औचक निरीक्षण

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, हिस्ट्रीशीट खोलने और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई तेज करने के निर्देश; सावन पर्व की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

जौनपुर। आगामी कांवड़ यात्रा और सावन माह के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को थाना सिकरारा का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना, अभिलेखों तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सक्रिय एवं दुस्साहसी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने पर जोर देते हुए पात्र अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने तथा उनके खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और जिला बदर जैसी कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें आपराधिक माफिया घोषित करने तथा उनके गैंग का डीसीआरबी में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया भी तेज करने को कहा।

 

आगामी कांवड़ यात्रा एवं सावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अलावा प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता का मूल्यांकन करते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

ऑपरेशन वज्रपात की समीक्षा के दौरान उन्होंने मनबढ़ एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, सोशल मीडिया की सतत निगरानी रखने तथा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले अकाउंटों को तत्काल टेकडाउन कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही ऐसे व्यक्तियों के परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें अपराध से दूर रखने के प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के अंत में एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील और विनम्र व्यवहार अपनाने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर/अपराध) गोल्डी गुप्ता भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    सद्भावना पुल के पास हादसा, 20 वर्षीय शगुन मौर्य गंभीर रूप से घायल; समय पर उपचार से टली अनहोनी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में…

    मुठभेड़ में श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद; पूछताछ में साथी के साथ हत्या करने की बात कबूली     वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में युवती श्रेया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत छह नामजद

    जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत छह नामजद

    मुठभेड़ में श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार

    मुठभेड़ में श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम