योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट व स्वामी हर्षांकरानंद ब्लड सेंटर के संयुक्त आयोजन में रक्तदाताओं को किया सम्मानित, मुख्य अतिथि ने बताया रक्तदान को महादान
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी। दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश (वाराणसी) के तत्वावधान में तथा स्वामी हर्षांकरानंद जी ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के पदाधिकारियों सहित कुल 20 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”
शिविर में योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एस. के. गुप्ता, सीनियर प्राणिक हीलर एवं इंस्ट्रक्टर डॉ. विशाल जायसवाल, एमसीकेएस फूड फॉर द हंग्री फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी शिवहरि जी सहित संदीप कुमार, मनीष कुमार, सृजन गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अंजलि मौर्या, चंदन सिंह, पंकज कुमार जायसवाल, सुमित लाहिड़ी, गोपाल कुमार, परमा चौधरी, सुदर्शनी कुमारी, कुणाल मुखर्जी, दीपक कुमार, रवि शंकर, मनीष कुमार एवं सुशील पाण्डेय ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के समन्वयक एम. एन. गांगुली (पूर्व मैनेजिंग ट्रस्टी), प्रदीप्ता गांगुली एवं मेघा गांगुली रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रबीर कुमार पाल, देबाशीष दास एवं आशीष दास का विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




