जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला से रुपये हड़पने के मामले में चौबेपुर पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त को दबोचकर भेजा गया न्यायालय

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी डुबकियां क्षेत्र से की गई।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में एक महिला की शिकायत पर जमीन दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगने के आरोप में मुकदमा संख्या 673/2025, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) एवं 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव कर रहे थे।

मंगलवार रात करीब 8:35 बजे पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त शिवम सिंह (20 वर्ष) पुत्र भगवत सिंह, निवासी सिरसी, गनेशपुर, थाना करमा, जनपद सोनभद्र को डुबकियां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव तथा कांस्टेबल जूनून पासवान शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गिरधरपुर में वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका   चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में बुधवार दोपहर…

    सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत, विशेषज्ञों ने समय पर इलाज और जागरूकता पर दिया जोर

    सिंधोरा क्षेत्र की घटना से शोक; झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचाने और वन विभाग को सूचना देने की अपील     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरधरपुर में वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    गिरधरपुर में वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत, विशेषज्ञों ने समय पर इलाज और जागरूकता पर दिया जोर

    सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत, विशेषज्ञों ने समय पर इलाज और जागरूकता पर दिया जोर

    सीजेपी के समर्थन में काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

    सीजेपी के समर्थन में काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

    जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    खेतों में झटका मशीन लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम ने दिए अभियान चलाने के निर्देश

    खेतों में झटका मशीन लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम ने दिए अभियान चलाने के निर्देश