इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज; समय पर रेफर न करने, धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक चिकित्सक के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही से महिला की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सारनाथ थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी कपूरचंद्र अग्रहरी ने आरोप लगाया कि 18 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अपनी पत्नी अंशू (40) को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन चिकित्सक ने बड़े अस्पताल में रेफर करने के बजाय इलाज जारी रखा। उसी रात महिला की मौत हो गई।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर अस्पताल संचालक ने गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अस्पताल के पर्चे पर चिकित्सक का नाम और डिग्री भी अंकित नहीं थी। शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।

प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1), 115(2), 318(4), 351(2) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    शिक्षण के अनूठे प्रयोग, 34 नए अंग्रेजी माध्यम के दाखिले और 90 फीसदी से अधिक उपस्थिति ने बढ़ाया अभिभावकों का भरोसा     विवेक राय वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर क्षेत्र का…

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण