सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

ब्लैक स्पॉट सुधार, स्ट्रीट लाइट, स्कूलों में जागरूकता अभियान और रिफ्लेक्टर लगाने पर विशेष जोर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क हादसों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने चाँदपुर अंडरपास से सिटी स्टेशन तक स्ट्रीट लाइट लगाने, जिले के सभी ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों में विशेष कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाया जाए।

 

बैठक में हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों को पहले जागरूक एवं प्रेरित करने, स्कूल वाहनों की नियमित फिटनेस जांच सुनिश्चित करने तथा सड़क निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप स्पीड ब्रेकर बनाने पर भी जोर दिया गया।

 

इसके अलावा जिलाधिकारी ने सड़क किनारे तथा विद्युत पोलों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि के समय दृश्यता बेहतर हो और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    सद्भावना पुल के पास हादसा, 20 वर्षीय शगुन मौर्य गंभीर रूप से घायल; समय पर उपचार से टली अनहोनी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में…

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश