गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

बिना अनुमति पेड़ काटे जाने का आरोप, वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर (बरसठी)। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में हरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वन विभाग की अनुमति के एक हरे-भरे नीम के पेड़ को काट दिया गया, जबकि समीप स्थित एक आम का पेड़ आंधी के कारण पहले ही गिर चुका था।

 

ग्रामीणों के अनुसार, गिर चुके आम के पेड़ के साथ-साथ स्वस्थ नीम के पेड़ की भी कटाई कर दी गई। उनका कहना है कि यदि पेड़ों की कटाई बिना वैधानिक अनुमति के हुई है तो यह वन संरक्षण नियमों का उल्लंघन है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

मामले की सूचना मिलने पर वनरक्षक विनय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी विभाग को प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में बिना विभागीय अनुमति के हरे पेड़ों की कटाई की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    सद्भावना पुल के पास हादसा, 20 वर्षीय शगुन मौर्य गंभीर रूप से घायल; समय पर उपचार से टली अनहोनी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में…

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी