NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा यादव बोलीं— लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

नई दिल्ली/वाराणसीराष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक प्रकरण को लेकर देशभर में छात्रों के बीच बढ़ते आक्रोश के बीच नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी की ओर से छात्रहित में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान वाराणसी कैंट विधानसभा की पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं “काशी पुत्री” के नाम से चर्चित श्रीमती पूजा यादव ने कहा कि NEET पेपर लीक ने देश के लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं के सपनों को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

 

पूजा यादव ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है।

 

प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा सिंह, युवा नेता सुमित यादव, भास्कर चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

समापन पर प्रदर्शनकारियों ने छात्र हितों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी